पीएम मोदी के जन्मदिवस पर खानपुर में निबंध प्रतियोगिता, ट्रस्ट के अध्यक्ष स्व. जी.डी. अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

प्रयागराज : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रकाश चंद्र जगमंदर दास अग्रवाल लोकहित ट्रस्ट द्वारा श्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज, खानपुर मेजा रोड, प्रयागराज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 17 सितंबर दिन गुरुवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में जमुना पार के समस्त माध्यमिक और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले एक दुखद सूचना प्राप्त हुई। लोकहित ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जी.डी. अग्रवाल जी के निधन के कारण ट्रस्ट के सचिव श्री अनुज पांडे जी कार्यक्रम में मौजूद नहीं रह सके। निबंध प्रतियोगिता शुरू होने से पहले समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जी.डी. अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया।

निबंध प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों में श्री प्रवीण कुमार तिवारी (एडवोकेट), अब्दुल रहमान, मन्नू यादव, सुरेश निषाद, कमलेश पटेल, सर्वेश तिवारी, दिलीप सिंह तथा शिक्षिकाओं में प्रिया, अंजुल, सालिया, सौम्या, निधि, प्रीति, मानसी, गुड़िया, आकांक्षा, शिल्पा, जूली, आसफुर रहमान, विंध्यवासिनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.