भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

प्रयागराज : ग्राम सभा भवानीपुर के मजरा देवरी में लोकप्रिय भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला 'राजू भैया' के सानिध्य में माताओं-बहनों एवं आदिवासी भाइयों के साथ प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की सहभागिता ने इस अवसर को उत्साह और उल्लास से भर दिया। सभी ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर तिवारी 'गांधी' जी, मांडवी शरण द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, छोटकऊ, छब्बू पाल, मोहन आदिवासी, रामेश्वर प्रजापति, मुन्नालाल आदिवासी, इतवारी आदिवासी, नीबू आदिवासी, बृजेश शुक्ला, नीरज दुबे, प्रमोद दुबे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।

रिपोर्टर :बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.