मेजा में नए थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने संभाली कमान
मेजा/ प्रयागराज : थाने में नए थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से इलाके की कानून-व्यवस्था, पुराने मामलों और अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
धनंजय पांडेय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे इलाके में सतर्कता बढ़ाएं। साथ ही, आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। नए थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने कहा कि इलाके में अपराध रोकना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और नियमों के हिसाब से उनका समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि थाने आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मान से पेश आया जाए। शिकायतों को बेवजह लटकाया न जाए। पांडेय ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे इलाके में नियमित गश्त बढ़ाएं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और संवेदनशील जगहों पर खास सतर्कता बरतें। उन्होंने यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बाजारों में पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
धनंजय पांडेय ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच अच्छे तालमेल से ही कानून-व्यवस्था मजबूत हो सकती है। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद इलाके में पुलिसिंग को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और अपराधों पर रोक लगाने से आम जनता को राहत मिलेगी। रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.