प्रयागराज में UGC की धारा 3(C) खत्म करने की मांग
प्रयागराज : प्रयागराज के मेजा से भाजपा के विधि एवं कानून विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा ने एक बड़ी मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यूजीसी की 13 जनवरी 2026 की अधिसूचना में शामिल धारा 3(सी) को तुरंत खत्म करने का अनुरोध किया है।
भाजपा नेता सुशील कुमार मिश्रा का कहना है कि UGC की इस धारा 3(C) को लेकर सवर्ण समाज में भारी भ्रम और आक्रोश है। इस धारा के कारण समाज में असमानता की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि इस धारा को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई है।
मिश्रा ने मांग की है कि छात्रों और समाज के हित को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस पर पुनर्विचार करे और विवादित धारा 3(सी) को समाप्त करे, ताकि सभी वर्गों में समानता बनी रहे।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.