श्रीमद् भागवत कथा में गूंजा धार्मिक आस्था और भक्ति भाव का संदेश पंडित जन्मे जय महाराज ने सुनाई भक्तिभाव पूर्ण प्रसंग।
प्रयागराज - नैनी नंदन तालाब में शर्मा परिवार में आयोजित की गई भव्यता से परिपूर्ण भागवत कथा आयोजन में मुख्य यजमान राजेश शर्मा एवं तारा देवी ने कथा का श्रवण किया एवं समस्त ग्राम वासियों ने पंडाल में पहुंचकर भागवत कथा का आनंद लिया कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से प्रारंभ हुई जो निज निवास स्थान से निकलकर शिवनगर रामनगर होते हुए मां शारदा स्कूल तक भव्य यात्रा संपन्न कराई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 47 की पार्षद सरिता देवी प्रदीप महरा शास्त्री रहे इसी क्रम में सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे सच्चा आश्रम पं चंद्रदेव मिश्र जिन्होंने सभी परिवार वासियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया भागवत कथा व्यास ने राधा कृष्ण के जीवन चरित्र को जीवंत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया कथा व्यास में कृष्ण सुदामा के चरित्र का सुंदर वर्णन करते हुए बताया सच्ची मित्रता निस्वार्थ प्रेम एवं भक्ति का यह प्रसंग पंडाल में बैठे हुए हर भक्तों की आंखों में आंसू दे गया झांकी के माध्यम से दर्शाया गया कि सुदामा निर्धन होते हुए भी अपने मित्र कृष्ण के प्रति सदैव सच्चे रहे जब वह कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे तो कृष्ण ने गले लगाकर ऐसा प्रेम दिया लगा ईश्वर स्वयं भक्त से मिल रहे हो यह कथा देखकर पंडाल पूरा जय श्री कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के सहयोगी अनुराग शर्मा कोमल शर्मा मोनू शर्मा , प्रीति शर्मा , गोपाल शर्मा, विमला शर्मा हर्ष शर्मा आकाश शर्मा बबलू शर्मा आलोक शर्मा एवं ज्योति शर्मा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रहे ओम शर्मा रमन शर्मा करण शर्मा पंकज शर्मा संजय शर्मा अनिल शर्मा आदि भक्तों ने 8 दिनों तक भव्य आयोजन में अपना विशेष योगदान दिया
रिपोर्टर - बबीता शर्मा
No Previous Comments found.