मेजा में रात में बिजली कटौती के खिलाफ बाबा तिवारी का सत्याग्रह जारी, गांधी जी की तस्वीर के साथ धरने पर बैठे
मेजा/प्रयागराज : प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर समाजसेवी और यमुनापार विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबा तिवारी 'सर्वेश' का अनोखा विरोध प्रदर्शन जारी है।
बाबा तिवारी ने आज दिनांक 23 सितम्बर को "रात्रि में बिजली कटौती के खिलाफ सत्याग्रह" शुरू किया है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने लोगों से अपील की है -
> "बिजली विभाग के खिलाफ संघर्ष जारी है। आप सब भी आइए। आओ हम सब साथ चलें।"
धरना स्थल की तस्वीर:-
वायरल हो रही तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बाबा तिवारी अपने समर्थकों के साथ जमीन पर चटाई बिछाकर सत्याग्रह पर बैठे हैं। पीछे लगा बड़ा बैनर जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर और साथ में बाबा तिवारी की तस्वीर है, जिस पर लिखा है "रात्रि में बिजली कटौती के खिलाफ सत्याग्रह"।
धरने पर बैठे लोगों के हाथों में भी सत्याग्रह की तख्तियां हैं। इस गांधीवादी तरीके के विरोध को सोशल मीडिया पर भी भारी समर्थन मिल रहा है। महज 1 घंटे में ही उनकी लाइव वीडियो को 2.7K लोगों ने देखा, 233 लाइक्स और 45 शेयर्स मिल चुके हैं।
बाबा तिवारी का कहना है कि मेजा में रात के समय घंटों बिजली गायब रहती है, जिससे आम जनता, छात्र, किसान और व्यापारी सभी परेशान हैं। जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता, उनका यह सत्याग्रह जारी रहेगा। रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

No Previous Comments found.