कोनिया चौराहा भटौती में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

प्रयागराज । जनसेवक इंद्रदेव शुक्ला 'राजू भैया' के नेतृत्व में आज कोनिया चौराहा, भटौती में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं इस अवसर पर श्री उमाशंकर तिवारी उर्फ गांधी जी, सतीश तिवारी, मंगला प्रसाद मिश्रा, नीरज दुबे, सतीश यादव, रुपेश निषाद, शनि निषाद, अभिषेक शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि जनसेवा का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा और आंखों की रोशनी से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.