उरुवा ब्लॉक में दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल की सौगात, भाजपा जिलाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख रहे मौजूद

प्रयागराज : उरुवा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आरती गौतम पत्नी पप्पू गौतम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मंच पर स्वच्छता ही सेवा 2026, सेवा पर्व एवं कृषि विपणन विभाग के बैनर लगे थे। इस दौरान पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। अधिकारियों ने सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ब्लॉक प्रमुख आरती गौतम ने कहा कि ब्लॉक के सभी पात्र दिव्यांगजनों को लाभ दिलाया जाएगा।

ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बुद्धसेन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.