राजू भैया ने फीता काटकर किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
मेजा - प्रयागराज लेहडी ग्राम सभा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा ही मेजा की शक्ति, पहचान और भविष्य हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। प्रतियोगिता में अनेक युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और आयोजन समिति को बधाई दी गई।
रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा

No Previous Comments found.