सोनार का तारा में शॉर्ट सर्किट से बिजली बॉक्स में लगी आग, सप्लाई बंद कराई गई

मेजा - प्रयागराज उरुवा ब्लाक के अंतर्गत सोनार का तारा गांव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से खंभे पर लगे बिजली बॉक्स में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों व बॉक्स को दुरुस्त करने की मांग की है।

रिपोर्टर -  बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.