आदियोगेश्वर योगालय की योग गुरु दिल्ली में हुई सम्मानित

प्रयागराज : कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित योग शक्ति महोत्सव २०२६ में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा  योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश भर के योग वीरो और योग वीरांगनाओ को योग के क्षेत्र में योग अभ्यास व योग शिविर के माध्यम से योग व स्वास्थ्य चेतना के प्रचार प्रसार सेवा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने हेतु विशेष नागरिक अभिनंदन एव राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया ।  कार्यक्रम सम्मान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी मंगेश त्रिवेदी एव वेदमूर्ति आचार्य पवनदत्त मिश्रा प्रधानाचार्य कालीपीठ के द्वारा संपन्न किया गया ।

भारतीय ऋषि परम्परा एव योग के सनातन ज्ञान को जन जन तक पहुँचाने, समाज में स्वास्थ्य, चेतना जागृत करने और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की दिशा में एक विशेष पहल प्रयागराज उत्तर प्रदेश की योग गुरु डॉ दीप्ति योगेश्वर ने किया जिन्हे बी के एस आयंगर योग श्री योग वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया ।
डॉ दीप्ति योगेश्वर,प्रयागराज उत्तर प्रदेश से 
योग शिक्षक व योग चिकित्सक के रूप में स्वास्थ्य जीवनशैली ,मानसिक शांति सकारात्मक सोच और आत्म विकास की सशक्त जीवन पद्धति प्रदान कर आधुनिक जीवन की भागदौड़ तनाव और असंतुलन के बीच समाज के प्रत्येक वर्ग तक योगा का संकल्प पहुंचाया इस विशिष्ट सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्रियों एवं विशिष्ट गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही ।

रिपोर्टर : डीके मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.