वायरल वीडियो का ग्रामीणों ने किया खंडन, बताया राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित
मेजा,प्रयागराज : उच्च प्राथमिक विद्यालय धरमपुर के 10 बजे खुलने के वायरल वीडियो को अभिभावकों और ग्रामीणों ने सिरे से खारिज करते हुए राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया।
ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय की जमीन लंबे समय तक अवैध कब्जे में थी, जिसे शिक्षक विनोद कुमार मिश्र ने संघर्ष कर प्रशासन की मदद से मुक्त कराया। कायाकल्प योजना के 19 पैरामीटर्स पर विद्यालय अग्रणी है।
वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय विभागीय समय पर नियमित खुलता-बंद होता है, वायरल वीडियो की बातें सच नहीं हैं और हमारे विद्यालय पर लागू नहीं होतीं।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

No Previous Comments found.