नवरात्रि के प्रथम दिवस अरैल स्थित श्री शूलटांकेश्वर मंदिर में चलाया गया 181वां स्वच्छता अभियान
प्रयागराज : सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के तत्वावधान में दिनांक -11.10.2026 को कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अरैल स्थित श्री शूलटांकेश्वर मंदिर में चारों तरफ फैली अपार गंदगी को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़ सुथरा किया।
संस्थान के सचिव-कुंवर जी तिवारी ने कहा कि मंदिर में हम भगवान भोलेनाथ से शांति एवं मनोकामनाएं पूर्ण करने की इच्छा लेकर आते हैं। लेकिन जाते-जाते अपने साथ लाएं हुए पालीथीन,शीशी, माचिस आदि को ईधर ऊधर फेंक कर चले जाते हैं, जिससे मंदिर परिसर में गंदगी व्याप्त हो जाती है।
अतः आम जनमानस से यही अपील की जाती है, कि आस्था एवं सनातन धर्म के पवित्र स्थल को साफ़ सुथरा रखने में हम सभी भी सहभागी बने।
कार्यक्रम में सर्वश्री- धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा,एड.ओम प्रकाश यादव ,डां.एस.वी.यादव,विनोद गुरानी, धीरज राजवानी,नीरज पांडेय,निर्मल कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्र

No Previous Comments found.