विज्ञान की प्रतियोगिताओं में माधव संकुल में सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र 36 स्वर्ण पदक प्राप्त की

प्रयागराज : सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं वैदिक गणित की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं विज्ञान प्रश्न मंच ,प्रयोग, पत्र वाचन एवं प्रदर्श की शिशु ,बाल किशोर एवं  तरुण वर्ग की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया I जिसमें विद्यालय के 73 छात्रों ने प्रतिभाग  किया इसमें 36 स्वर्ण पदक ,28 रजत पदक व 9 कांस्य पदक हैं  यह प्रतियोगिता रानी रेवती देवी एवं माधव ज्ञान केंद्र विद्यालय में शहर के 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य संपन्न हुई I विज्ञान प्रश्न मंच में बाल वर्ग में - अनंत कुशवाहा, अनन्या कुशवाहा, हर्ष कुमार ,पत्र वाचन में - सिद्धि पांडे, आकृति सिंह, रिया तिवारी  प्रयोग में - सात्विक द्विवेदी, प्रिंसी पांडे तथा प्रदर्श (मॉडल) में राधिका मिश्रा, अंशिका मिश्रा, आदित्य मिश्रा ने स्वर्ण पदक प्राप्त  किया I विज्ञान की विभिन्न विधाओं में स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राएं 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को प्रांतीय विज्ञान मेला लालगंज अझारा प्रतापगढ़ में प्रतिभाग करेंगे जबकि वैदिक गणित में स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र- छात्राएं अनपरा में 27 एवं 28 अक्टूबर को प्रांतीय गणित मेला में प्रतिभाग करेंगे I 

उक्त अवसर पर विद्यालय के  प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र एवं विज्ञान के सभी शिक्षक संजय कुमार मिश्र ,राजकुमार पाल, उमाशंकर पाल, विजय कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव ,अनिल कुमार पांडे ,पंकज शुक्ला ,राम मोहन पांडे, अंबेश तिवारी ,आशा तिवारी, सुचिता अग्रवाल ,दीपेश मिश्रा ,सौम्या सिंह इस ने सभी सफल छात्रों को  पुरस्कृत किया एवं उनका उत्साह वर्धन  किया I

रिपोर्टर : नीलम मिश्र

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.