प्रयागराज विकास प्राधिकरण बना रहा 602 फ्लैट, भूमि पूजन मे CM योगी होंगे शामिल
प्रयागराज : प्रयागराज के चकिया कभी माफिया आतीक अहमद के नाम से जाना जाता था, पुराने लोग अतीक के नाम के आगे अतीक चकिया बोलते थे लेकिन समय का पहिया ऐसा घुमा की न अतीक रहा न अतीक का रसूक, अब इसी चकिया मे अतीक के घर के सामने प्रयागराज विकास प्राधिकरण की पदम् आवास योजना शुरू हो रही हैं PDA अपनी कई एकड़ ज़मीन खाली करा कर अब उसमे फ्लैट बना कर बेचेगी, आज इस जगह पर PDA की टीम नें निरीक्षण किया और ज़मीन की साफ सफाई करा कर ले OUT चेक किया, PDA के सचिव विनीत सिंह नें बताया की जल्द ही निर्माण शुरू होगा और भूमि पूजन मे CM योगी खुद भी आ सकते हैं।
जिस जगह पर ये 602 फ्लैट बनने हैं वो ज़मीन करीब 5 ऐकड़ मे हैं, अतीक के घर से ये जगह 5 सौ मीटर की दुरी पर हैं, पहले ये ज़मीन खाली थीं और अतीक का कब्ज़ा था, PDA नें जांच की और पुराने कागज़ खंगाले तो ज़मीन सरकारी निकली, जिसको PDA अब इस्तेमाल करके मिडिल क्लास के लोगो क़ो सौगात देने जा रही है। इस जगह पर 14 मंज़िल ऊचाई के फ्लैट बनेंगे, भूमि पूजन के बाद इसकी बुकिंग शुरू हो जायेगी, बयार्स बैंक से फाइनेंस करा कर भी फ्लैट ले सकते हैं। अभी फ़ौरी तौर पर फ्लैट की क़ीमत 25 से 28 लाख रूपये बताई जा रही हैं।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.