सिविल लाइन्स में नाबालिग चोर को पकड़ा गया

प्रयागराज : प्रयागराज के सिविल लाइंस त्रिवेणी टवार मे एक नाबालिग चोर पकड़ा गया। आज दोपहर सिविल लाइंस में  त्रिवेणी टवार  के कैंपस में खड़ी दो पहिया गाड़ियों को 2 नाबालिग लड़के उसका लॉक खोलने की कोशिश कर रहे थे। सामने एक दुकानदार उनकी हरकतों पर नजर रख रहा था। जब उसमें एक स्कूटी का चाबी लगाई और स्टार्ट नही हुई तो तार तोड़ने लगा, उसी वक्त दुकानदार भाग के पकड़ाने की कोशिश की। जिसमें एक तो भाग गया लेकिन एक पकड़ा गया।  पकड़े हुऎ लड़के के पास से तीन चाबियां बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया वह करबला का रहने वाला है, और यहां घूमने आया था। मौजूद लोगों ने पुलिस बुलाकर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। इन दिनों आये दिन दो पहिया गाड़िया चोरी की घटनायें बहुत बढ़ गई हैं। मुख्य सरगना छोटे-छोटे बच्चों को ट्रेंनिंग देकर चोरी करवाने के लिए भेजते हैं। छोटे बच्चे होने पर जल्दी कोई इनपर शक नही करता। अब देखना है इस लड़के के माध्यम से पुलिस इनके सरगना तक पहुंच पाती है या नहीं।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.