पुलिस चौकी कैलाशधाम रामनगर में दुर्गा पूजा व रामलीला को लेकर हुई बैठक, आयोजकों को दिए निर्देश

मेजा, प्रयागराज :  थाना मेजा के अंतर्गत पुलिस चौकी कैलाशधाम रामनगर पर सोमवार को दुर्गा प्रतिमा स्थापना, पंडाल व विसर्जन और रामलीला को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित आयोजकों की बैठक ली गई।

बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने की। उन्होंने सभी आयोजकों से कहा कि पंडाल में सुरक्षा मानकों का पालन करें, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण का विशेष ध्यान रखें। विसर्जन जुलूस निर्धारित रूट से ही निकालें, डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। रामलीला मंचन समय से और शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि हुड़दंग या अराजकता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

इस दौरान चौकी के पुलिसकर्मी व क्षेत्र के दर्जनों दुर्गा पूजा व रामलीला आयोजक मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.