हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्या ने स्वंय को गोली मार कर की आत्म हत्या
प्रयागराज पुलिस लाइन में 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्या ने स्वंय को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। अजय न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात था। पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था।
सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी (एलओ) समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है अजय मौर्या मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले थे। एसीपी विवेक यादव ने बताया कि सरकारी शस्त्र से अचानक दुर्घटना के तहत गोली चली है।
रिपोर्टर - जाबिर अली

No Previous Comments found.