सिकरा में आज सजेगा मां के भजनों का दरबार
प्रयागराज - मेजा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आज शाम 7 बजे से सिकरा स्थित माता रानी के दरबार में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भजन गायक प्रशांत प्रियदर्शी मृदुल अपनी मधुर वाणी से मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
इस भजन संध्या के संयोजक आदरणीय भैया रोहित सिंह उर्फ लोहिया सिंह एडवोकेट जी हैं। इस अवसर पर पुजारी आशीष पटेल, सार्थक सिंह, अमित सिंह, प्रियांशु सिंह, सिद्धांत सिंह, ओम सिंह, बृजेश सेठ, विशाल सिंह, उत्कर्ष सिंह, शैलेश सोनी, रामेश्वर पटेल आदि भक्त मौजूद रहेंगे।
रिपोर्टर - बुद्धसेन

No Previous Comments found.