दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन
प्रयागराज - दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआई अभिनव उपाध्याय एवं विद्यालय के चेयरमैन श्री सुशील मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजर डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्री सृजन मिश्रा एवं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री अंकुर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों को सैश एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की स्कूल कैप्टन अनुष्का यादव, स्पोर्ट्स कैप्टन अनुभव यादव तथा स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन आस्था कुशवाहा को बैज प्रदान किए गए। बैज प्रदान किए जाने के बाद विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर श्री अंकुर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को पद एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि एसआई अभिनव उपाध्याय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। चेयरमैन श्री सुशील मिश्रा एवं मैनेजर डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें ईमानदारी, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस समारोह ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी।
रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा

No Previous Comments found.