गुरु गोरक्षनाथ मंदिर एवं योगाश्रम / नाथ सम्प्रदाय के अखाड़े का भूमिपूजन संपन्न
प्रयागराज : अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के तत्वावधान में नाथ अखाड़े का भूमिपूजन किया गया। अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के दिशा निर्देशन में तथा राष्ट्रीय महामंत्री महंत डॉ. चेताईनाथ महाराज के कर-कमलों द्वारा नैनी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के समीप प्रस्तावित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर एवं योगाश्रम / नाथ सम्प्रदाय के अखाड़े का भूमिपूजन, यज्ञ, हवन, पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए गुरु गोरक्षनाथ महाराज के जयघोष लगाए और "अलख निरंजन" के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस पावन अवसर पर विशेष रूप से विकास प्राधिकरण के अधिकारी ऋषिराज (IAS), महंत शुक्राईनाथ योगी, स्वामी माधवानंद. परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रबंधक परेश दवे, प्रकृतिवेदा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, बबलू पांडेय, सुनील शेखावत, पूतन सिंह, सेवक अरविंद राठौड़, अधिवक्ता हरीश द्विवेदी, दीपक पांडेय, सानू पुजारी, विवेक पुरी, गजानंद पुरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व संतगण उपस्थित रहे। महंत शुक्राईनाथ योगी ने बताया कि प्रयागराज की पवित्र भूमि पर नाथ सम्प्रदाय के संतों के लिए बनने वाला यह विशाल धर्मक्षेत्र परम पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन से बन रहा है, जिसका बहुत ही भव्य निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होगा। यह स्थल नाथ योगियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
रिपोर्टर - बबीता शर्मा

No Previous Comments found.