सपा MLC प्रत्याशी डॉ. मानसिंह के पक्ष में सघन जनसंपर्क, स्नातक मतदाताओं से समर्थन की अपील

प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव के समर्थन में कोरांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रचार के दौरान कपासी, बैदवार, पड़रिया और जवाईन गांव में स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर उनके सामने खड़ी लाइन में मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मजदूर सभा राधेश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, जिला सचिव विनय सोनकर, कार्यालय प्रभारी यादवेंद्र अहीर, कपासी सेक्टर प्रभारी लखविंदर पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं ललन सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव की जीत सुनिश्चित है, लेकिन बड़ी बढ़त के लिए सभी स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

रिपोर्टर : अरुण कुमार मौर्य 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.