पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय पर कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न, कन्याओं को कराया गया भोग
प्रयागराज - शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय में हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय महासचिव डी.के मिश्र के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कन्याओं को मां दुर्गा के स्वरूप के रूप में मानते हुए उनका पूजन किया गया। कन्याओं के चरण पूजन, तिलक एवं आरती के पश्चात उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके साथ ही कन्याओं को उपहार एवं दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और नारी सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। कन्या पूजन भारतीय परंपरा में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। इस अवसर पर कन्याओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।
राष्ट्रीय महासचिव के सानिध्य में संपन्न हुए इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा, संस्कार और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के समापन पर मां दुर्गा से पत्रकार विकास काउंसिल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवारों के सुखमय जीवन तथा संगठन की निरंतर प्रगति की कामना की गई। इस प्रकार पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित कन्या पूजन एवं भोग कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह.मंडल प्रभारी आशीष मिश्र.नीलकमल तिवारी के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के मिश्र

No Previous Comments found.