महानवमी के दिन हवन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया

प्रयागराज - शारदीय नवरात्रि के महानवमी के पावन अवसर पर हवन पूजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।प्रयागराज के अरैल, नैनी स्थित शिवनगर में मां नव दुर्गा पूजन समिति की ओर से इस वर्ष भी मां नव दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। समिति द्वारा लगातार 18वें वर्ष मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और मां के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मां नव दुर्गा पूजन समिति, शिवनगर की ओर से आकर्षक पंडाल तैयार कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूरे आयोजन स्थल को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सजाया गया है। नवरात्रि के महानवमी के दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और भव्य झांकियो के साथ आरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया।

महानवमी के दिन आरती-पूजन कर लिया मां का आशीर्वाद

आपको बताते चले कि महानवमी के दिन अरैल की पार्षद सरिता देवी प्रदीप महरा शास्त्री ने मां नव दुर्गा की आरती-पूजन किया।और पत्रकारों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मां की आराधना की। आयोजन में भक्तों की सहभागिता ने कार्यक्रम की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा दिया। समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार मां की पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।

18 वर्षों से चली आ रही है धार्मिक आयोजन की परंपरा

मां नव दुर्गा पूजन समिति, शिवनगर द्वारा लगातार 18वें वर्ष इस आयोजन का किया जाना क्षेत्र में धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के दौरान मां का दरबार सजाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक साथ एकत्र होकर मां दुर्गा की आराधना करने का अवसर मिलता है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु इन दिनों उपवास, पूजा-पाठ और आरती के माध्यम से मां की आराधना करते हैं। शिवनगर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम भी भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

भक्तिमय माहौल में माँ का भव्य विसर्जन किया गया

शिवनगर, अरैल-नैनी में मां नव दुर्गा पूजन समिति की ओर से भक्तिमय माहौल में भव्य विसर्जन किया गया विसर्जन में मुख्य संरक्षक प्रदीप महरा शास्त्री. अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी महामंत्री आशीष मिश्रा. पंकज शर्मा. त्रिभुवन यादव.साहब लाल अरुणेश यादव.फूलचंद नेखपाल.अरविंद तिवारी.अजय मिश्रा पीलू.गोपी मिश्र.बलराम सिंह.अर्जुन यादव.बच्चा मिश्रा.चरण यादव.महेंद्र शर्मा.बिक्कू यादव.दीपू सिंह.संजय श्रीवास्तव भाजपा नेता.आचार्य शैलेन्द्र तिवारी के साथ तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - डी,के,मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.