प्रयागराज: अरैल घाट पर 182वां वृहद स्वच्छता अभियान, गंगा को स्वच्छ रखने की अपील
प्रयागराज : "182 वां वृहद स्वच्छता अभियान शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिनांक - 25.10.2026 को"
'सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा' अरैल के नये पक्के घाट पर सिंगल यूज पालीथीन मुक्ति, गंगा में कपड़े ना धुलने के लिए कार्यक्रम अधिकारी - डां.एस.वी.यादव के नेतृत्व में चलाया गया।
उन्होंने आम जनमानस, स्नानार्थियों ,यात्रियों ,नाविकों एवं तीर्थ पुरोहितों से मां गंगा के आंचल को स्वच्छ रखने की अपील की एवं जागरूकता अभियान चलाया। नवरात्रि एवं दशहरे के पर्व के पश्चात् गंगा यमुना के तटों पर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसे देखकर मन बड़ा व्यथित होता है,जब तक हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक 'स्वच्छ भारत , स्वस्थ भारत" का सपना साकार नहीं हो सकता है।
कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, एडवोकेट सुनील कुशवाहा ,ऋषि दीक्षित, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, संदीप केसरवानी,आशीष मिश्रा ,विनोद गुरानी, नीरज पांडेय,शशिकांत पांडेय,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, संजय श्रीवास्तव, निर्मल कुशवाहा ,तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्र

No Previous Comments found.