देश में इंसानियत का संदेश आम करने के लिए रक्तदान का आयोजन किया गया

प्रयागराज : प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दावत-ए-इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिवीजन गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह ब्लड डोनेशन मुहिम मोहम्मद खालिद अत्तारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग कर रक्त दान किया।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद खालिद अत्तारी ने बताया कि प्रयागराज जिले का यह सालाना तीसरा ब्लड डोनेशन कैंप है जो आज संपन्न हुआ। 

इस मौके पर gnrf के डिस्ट्रीक मैनेजर मोहम्मद खालिद ने कहा कि हम सबको चाहिए कि दूसरों की मदद का जज़्बा लेकर काम करें। यदि आपके रक्त दान से अगर किसी को जीवन मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम होगा।

इस कैंप में अशरफ अली अत्तारी, नज़र नवाज अत्तरी, हाफिज इमरान ,नफीस अतारी, नायब  अत्तारी, वसीम अत्तारी   सय्यद  जबीर अली ,आदि लोगों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से यह उपदेश दिया गया कि ब्लड डोनेशन करे  और ज़िंदगी बचाइए। इस कैंप की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.