यूपी एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे आसिफ अहमद को गिरफ्तार

प्रयागराज - यूपी एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे आसिफ अहमद को गिरफ्तार किया। हिंदू हॉस्टल चौराहा, कर्नलगंज से हुई गिरफ्तारी। आसिफ अहमद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई। गिरफ्तार अभियुक्त घूरपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार, करमा का निवासी है। पुलिस के मुताबिक,अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज में 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर मारपीट, चोरी और रंगदारी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को घूरपुर थाने में दाखिल किया गया। स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.