मेजा कोतवाली पहुंचे DCP यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
मेजा, प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बुधवार को मेजा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय और पुलिस अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाने के अभिलेखों, अपराध रजिस्टर और विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विवेचना अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीसीपी यादव ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उनके साथ शालीन व्यवहार किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे।
इसके साथ ही उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पाण्डेय सहित सभी चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : बुद्धसेन

No Previous Comments found.