भाजपाइयों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का किया स्वागत

प्रयागराज - चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रगाढ़ में किया स्वागत, इस अवसर पर  उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कि और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र एवं जन सेवा के प्रति समर्पण संगठन है इसके मूल में भारत की सेवा और विकास है। और हमें विश्वास है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने व्यापक राजनीतिक अनुभव संगठनात्मक दक्षता, एवं जन सेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सशक्त बनाएगा आगे उन्होंने कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमान जनक शब्द कहे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध नीतियों और विचारों का होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन। प्रधानमंत्री जी और उनके परिवार को बार-बार निशाना बनाना राजनीतिक संवाद की गरिमा पर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस को समझना होगा कि राजनीतिक मतभेदों का जवाब तर्कों और मुद्दों से दिया जाता है, अभद्र टिप्पणियों से नहीं। सत्ता का मार्ग जनता के विश्वास से होकर गुजरता है, व्यक्तिगत अपमान से नहीं। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और उसका फैसला ही हर राजनीतिक दल के लिए सबसे बड़ा जवाब होता है।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.