आरती एवं पिंटू अग्रवाल ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
प्रयागराज - झूसी आवास विकास कॉलोनी स्थित आरती अग्रवाल के निजी आवास पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव संतोष कुमार मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा गंगापार, प्रयागराज की पूर्व जिला अध्यक्ष आरती अग्रवाल रहीं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा के कार्यकर्ता पिंटू अग्रवाल ने निभाई। उपस्थित लोगों ने संतोष कुमार मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह को भी पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश के राज्य विधि अधिकारी पंकज कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आरती अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, उनके सुपुत्र उत्कर्ष अग्रवाल तथा उपस्थित अधिवक्ताओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।
रिपोर्टर - जाबिर अली

No Previous Comments found.