राम बारात कमेटी ने थानाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह सहित करैली पुलिस टीम को किया सम्मानित
प्रयागराज : के थाना करेली क्षेत्र में दुर्गा पूजा, श्रीराम बरात सहित अन्य धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर श्रीराम बरात कमेटी की ओर से थानाध्यक्ष करेली सच्चिदानंद सिंह एवं पूरी टीम को सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करेली पुलिस टीम की सक्रियता और सहयोग से क्षेत्र में सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों के लिए थानाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह की सहज उपलब्धता भी उनकी लोकप्रियता की प्रमुख वजह बन रही है। कम समय में उन्होंने अपने सरल व्यवहार, जनसुलभ कार्यशैली और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित किया है।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.