तस्लीम उद्दीन की अगुवाई में उमड़ा कांग्रेसीयो का सैलाब
प्रयागराज : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय महारैली को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इस विशाल प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगम नगरी से सैकड़ों कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
कांग्रेस नेता तस्लीम उद्दीन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम पूरे जोश और हुंकार के साथ दिल्ली के लिए निकला। महारैली में शामिल होने के लिए प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे
दिल्ली कूच करने वाले इस प्रमुख जत्थे में पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार अंशुमन, मोहम्मद असलम, इरशाद उल्ला, अब्दुल कलाम आजाद, रजनीश पांडे, दिवाकर भारती, राकेश कुमार राकेश, विष्णु पांडे, तंजीम उद्दीन, मुस्तकीम कुरैशी, वैभव पांडे और विक्रम पटेल सहित कई पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं।
रवानगी के दौरान नेताओं ने कहा कि देश के पारदर्शी चुनावी तंत्र को बचाना और लोकतंत्र की रक्षा करना आज समय की मांग है। संगम नगरी के कांग्रेसी रामलीला मैदान में एकजुट होकर जनता के वोटों के अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे और केंद्र सरकार को यह स्पष्ट संदेश देंगे कि देश की जनता अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.