RSS पर प्रतिबंध की मांग मोहम्मद हंजला ने उठाई

प्रयागराज - देश की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था में एक नई बहस को जन्म देते हुए इलाहाबाद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मोहम्मद हंजला ने एक ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बजरंग दल पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग सीधे राष्ट्रपति तक पहुंचाई। इस संबंध में मोहम्मद हंजला ने अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज के माध्यम से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली को विस्तृत ज्ञापन भेजा।

भारत में पहली बार RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग को राष्ट्रपति तक पहुंचाने की पहल को लेकर मोहम्मद हंजला चर्चा में हैं। उन्होंने अपने ज्ञापन में देश की एकता, अखंडता, संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। मोहम्मद हंजला ने राष्ट्रपति से मांग की है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल की गतिविधियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा प्रतिबंध लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सर्वोच्च है और किसी भी संगठन को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि भारत किसी एक धर्म, जाति या विचारधारा का देश नहीं है। यह सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोगों का साझा राष्ट्र है। देश की असली ताकत आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक एकता में है। धार्मिक कट्टरता और नफरत की राजनीति से समाज को बचाना बेहद जरूरी है।

मोहम्मद हंजला ने कहा कि देश के नौजवानों को शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और विकास से जोड़ने की जरूरत है। समाज को बांटने के बजाय लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना सीखना चाहिए। संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

       राष्ट्रपति से प्रमुख मांगें

1. RSS एवं बजरंग दल पर पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग पर कार्रवाई की जाए।
2. दोनों संगठनों की गतिविधियों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
3. साम्प्रदायिक तनाव और नफरत फैलाने वाली गतिविधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
4. सभी धर्मों और समुदायों के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
5. देश में अमन, शांति, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया जाए।

मोहम्मद हंजला ने कहा कि यह लड़ाई किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान, इंसानियत, सामाजिक सौहार्द और देश की एकता के पक्ष में है।उन्होंने स्पष्ट किया की मोहम्मद मुस्तकीम कि इलाहाबाद जनकल्याण समिति जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी। प्रयागराज से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची इस मांग ने मोहम्मद हंजला की सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर सक्रियता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से, मोहम्मद अजहर, अदीब अली, ज़ुबैर अहमद, साकिब अहमद अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम आदी लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.