छठ पर्व को लेकर एसीपी करछना कुंज लता एवं नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने अरैल घाट का किया निरीक्षण
प्रयागराज : नैनी लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू होने जा रहा है। पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसीपी करछना कुंज लता एवं नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने अरैल घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे घाट परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही घाट पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
रिपोर्टर : डी.के मिश्र

No Previous Comments found.