मेजा में शिवसेना (शिंदे गुट) की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी, उरुवा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

मेजा,(प्रयागराज) : मेजा विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। संगठन के विस्तार, नई नियुक्तियों और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर उरुवा स्थित मंडप गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में यमुनापार और मेजा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान यमुनापार जिला प्रमुख और भवानी सेना की यमुनापार अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की जानकारी दी गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही संगठन विस्तार, सनातन धर्म एवं हिंदुत्व विचारधारा के प्रचार-प्रसार, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

पदाधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई जा रही है।

बैठक में ललन शुक्ला, अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू, धीरज कुमार सोनी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.