दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुसलमानो ने भगवान सालिग्राम तुलसी जी की शोभा यात्रा का किया स्वागत
प्रयागराज - धार्मिक सदभाव का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, बहादुरगंज में मुसलमानो ने भगवान श्री सालिग्राम, तुलसी जी की शोभा यात्रा का स्वागत किया। गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर हिंदू मुस्लिम सदभाव मंच के अध्यक्ष इरशाद उल्ला ने यात्रा में शामिल भक्तों को माला पहनाकर स्वागत किया, साथ चल रहे भक्तों को पानी, बिस्किट और मिठाईया पेश की। यात्रा के दौरान भाईचारे और आपसी मोहब्बत का माहौल देखने को मिला। मंच के अध्यक्ष इरशाद उल्ला ने कहा कि प्रयागराज हमेशा से मोहब्बत और भाईचारे की धरती रही है। यहां हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर हर त्योहार और यात्रा को मनाते हैं। यही हमारी गंगा-जमुनी तहजीब है, जिसे हमें हमेशा कायम रखना है। वही भक्तों ने भी मुसलमानो के इस स्वागत की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में प्रेम और सदभाव बढ़ता है।
रिपोर्टर - जाबिर अली

No Previous Comments found.