हर्षवर्धन बाजपेयी के समर्थन में एकजुट हुए प्रयागराज के व्यापारी - योगेश गोयल
प्रयागराज - आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच प्रयागराज में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के सम्मान समारोह के साथ ही उनके अगले चुनावी अभियान का शंखनाद होता नजर आया। 20 नवंबर 2026 को होटल यशपदम कॉन्टिनेंटल, सिविल लाइंस में आयोजित इस भव्य समारोह में शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापक मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में एकजुट होकर विधायक के दो सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रयागराज मोबाइल एसोसिएशन एवं इलाहाबाद कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी जी के माल्यार्पण एवं भव्य स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल अध्यक्ष श्री पवन कुमार गुप्ता ने किया।
समारोह में प्रयागराज मोबाइल एसोसियल के महासचिव अभिषेक सुल्तानिया शानू चौरसिया विनोद खत्री वैभव गुप्ता एवं व्यापारियों ने विधायक के पिछले दो कार्यकालों के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में डबल इंजन सरकार के पिछले 10 वर्षों को बेमिसाल बताते हुए अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं क्षेत्र में हुए बदलावों का विस्तार से उल्लेख किया।
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापारियों की एकजुटता और समर्थन का भरोसा रहा। उपस्थित व्यापारियों ने विधायक के प्रति अपना विश्वास जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस प्रकार यह सम्मान समारोह केवल अभिनंदन तक सीमित न रहकर 2027 के चुनावी अभियान की शुरुआती राजनीतिक पहल के रूप में भी सामने आया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल जिला अध्यक्ष राज कुमार केशरवानी, प्रयागराज मोबाइल एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक सुल्तानिया, कोषाध्यक्ष शानू चौरसिया, विनोद खत्री एवं वैभव गुप्ता, इलाहाबाद कंप्यूटर डीलर वेलफेयर एसोसिएशन से अविनाश चौरसिया एवं सौरभ गुप्ता तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से पीयूष पांडेय एवं विकास वैश्य संदीप अग्रवाल अनूप श्रीवास्तव महिला जिला अध्यक्ष रोशनी अग्रवाल महानगर अध्यक्ष मनोरमा गोस्वामी प्रियंका पराशर आदी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब से दीपेश अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, गौरव खेमका सहित अनेक गणमान्य व्यापारी एवं समाजसेवी समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने सभी आयोजक संस्थाओं एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, सम्मान और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
व्यापारियों के इस सम्मान और समर्थन के साथ प्रयागराज में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों का एक नया अध्याय शुरू होता दिखाई दिया।
रिपोर्टर - जाबिर अली

No Previous Comments found.