भव्य यमुना आरती कर मनाया गया पावन पर्व अक्षय नवमी

प्रयागराज - अक्षय नवमी के अवसर पर नगर निगम प्रयागराज द्वारा काली घाट स्थित प्रेरणा स्थल, यमुना बैंक रोड पर भव्य माँ यमुना जी की आरती, भजन संध्या, दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। घाट परिसर में दीप प्रज्वलित कर भक्ति एवं उत्सव का सुंदर वातावरण बनाया गया। आयोजन में लोककलाओं की मनमोहक छटा भी देखने को मिली।महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए और माँ यमुना की आरती में सहभागी बने।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई, अवर अभियंता राम सक्सेना, SFI अर्चना विश्वकर्मा, IEC टीम सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लि. सहित स्वच्छता के ब्राण्ड ऐमबैस्डर प्रचार वाहक दुकानजी स्वच्छता के प्रती घूम घूम कर लोगो को जागरूक कर रहे थे नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छता टीम उपस्थित रही। भक्ति, संस्कृति, स्वच्छता और जनभागीदारी के संग प्रयागराज ने अक्षय नवमी के पावन पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.