भगवान का घर गंदा, अपना घर साफ। हे मानव तेरा ये कैसा इंसाफ
प्रयागराज : कार्तिक मास के पवित्र महीने में सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के द्वारा 184वां स्वच्छता एवं जन जागरण अभियान कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश मिश्रा ( अध्यापक) द्वारा दिनांक - 22.11.2026 को अरैल स्थित श्री शूलटांकेश्वर मंदिर में चलाया गया। जिसमें उन्होंने कहा की मंदिर एवं गंगा तटों की साफ सफाई की जिम्मेदारी बस इस संस्था की ही नहीं है, बल्कि देश व समाज में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, कि आस्था के पवित्र स्थलों को साफ सफाई रखने में अपना-अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें।
संस्था के पदाधिकारी पुष्पेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर एक ऐसा स्थान है, कि जहां पर इंसान अपने मन की व्यथाओ को लेकर आता है,और उसको वहां पर शांति एवं हर समस्याओं का निदान प्राप्त होता है, और साथ ही साथ मन को सुकुन मिलता है तो ऐसे पवित्र स्थलों को साफ सुथरा रखने में प्रत्येक दर्शनार्थियों, पुजारियों और प्रत्येक आम जनमानस का कर्तव्य है, कि साफ सफाई में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय , धीरज यादव, सुनील कुशवाहा,एड.आत्म प्रकाश यादव,डां.एस.वी.यादव, विनोद गुरानी,इंदु प्रकाश सिह,निर्मल कुशवाहा,शनि पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.