रक्तदान के जरिए इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने दिया हिंदू-मुस्लिम एकता और इंसानियत का संदेश

प्रयागराज : प्रयागराज मे इलाहाबाद जनकल्याण समिति लगातार सामाजिक सेवा, मानवता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस ने रक्तदान कर समाज के सामने इंसानियत की मिसाल पेश की और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।

समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला के नेतृत्व में संस्था के सभी पदाधिकारी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समिति के पदाधिकारी स्वयं रक्तदान करते हैं और आम नागरिकों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अपील करते हैं कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आएं।

हंजला ने कहा - समिति का स्पष्ट संदेश है कि रक्त का कोई धर्म, जाति या मजहब नहीं होता। जब किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है, तब सबसे बड़ा धर्म उसकी जान बचाना होता है।

इलाहाबाद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला ने कहा कि समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत करने के लिए ऐसे मानवीय कार्य बेहद जरूरी हैं। हमारा उद्देश्य केवल बातें करना नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों के काम आना है।

समिति ने आम जनता से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करें और मानवता की इस मुहिम में अपना योगदान दें।

इलाहाबाद जनकल्याण समिति का संदेश

न हिंदू का खून, न मुसलमान का खून, खून तो सिर्फ इंसान का होता है। इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.