गुरुद्वारा में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया

प्रयागराज : प्रयागराज के अलोपीबाग गुरुद्वारा में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशउत्सव गुरु का अटूट लंगर वितरण कर मनाया गया, गुरुद्वारा प्रांगण को विभिन्न देशी-विदेशी फूल मालाओं, रंग बिरंगी झालरों, दिए दियाली से जगमगा रहा भोर बेला से ही संगतो ने गुरु घर पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेक कर पंक्तिबद्ध बैठकर कीर्तन,कथा,गुरु इतिहास का श्रवण किया।

गुरु घर प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि सर्वप्रथम प्रयागराज की संगत को लख-लख बधाई अलोपीबाग गुरुद्वारा के 50 वर्ष स्थापना के पूरे होने पर।
उन्होंने आगे कहा कि साहिब श्री गुरु नानक देव जी हमेशा कुरीतियों,आंडबरो, रूढ़ीवादी परंपराओं के दलदल से बाहर निकलने और सबका भला करने की शिक्षाएं देते हैंl उन्होंने ही दुनिया को पांच प्रमुख विकारों सत्ता,धन,रूप,जाति और जवानी से बचने की शिक्षा दी है साहिब श्री गुरु नानक देव जी ने सभी धर्म और जाति को एक समान समझने की शिक्षा दीl 
सुविख्यात समाजसेवी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा धन के लालची लोगों को समझाने के लिए गुरु जी कहते हैं कि धन को जेब तक ही सीमित रखना चाहिए उसे अपने हृदय में स्थान नहीं बनाने देना चाहिए और किसी भी तरह के लोभ-लालच को त्याग कर हाथों से मेहनत कर और न्यायोचित तरीके से धन अर्जित करना चाहिए इंसानियत और नैतिकता की राह चलने की शिक्षाओं का अनुसरण करना ही गुरुओं संतों की सच्ची भक्ति हैl 
मनोहर कथा,कीर्तन,काव्य पाठ करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 
श्रद्धा-आस्था से मनोहर शब्द कीर्तन,कथा,गुरवाणी पाठ,अरदास,हुकुमनामा के पश्चात गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.