करेली में एसआईआर अभियान के तहत छूटे मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए, बीएलओ व अधिकारी रहे मौजूद

प्रयागराज : प्रयागराज के करेली क्षेत्र में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन लोगों के फॉर्म भरने से छूट गए थे, उनके फॉर्म भरवाए गए। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर उसे सही कराने की प्रक्रिया भी कराई गई।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और फॉर्म भरने से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एडवोकेट तारिक अनवर अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी एवं विधानसभा 263 शहर दक्षिणी प्रयागराज, ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया और छूटे हुए मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में सहयोग किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज होना जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिन लोगों के फॉर्म नहीं भरे गए थे, उन्हें भरवाया गया और जिनके नाम या अन्य विवरण में गलती थी, उन्हें सही कराने के लिए भी पहल की गई।

तारिक अनवर अंसारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न देना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “एक भी वोट न कटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए।” साथ ही लोगों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें, अपने फॉर्म समय से भरें और मतदाता सूची में अपना नाम व अन्य विवरण अवश्य जांच लें।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.