थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज : श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/26 धारा-65(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सरफराज उर्फ फोटो पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम बेलहा सिंघामऊ थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.04.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगुआ सोधा स्थित सरकारी नलकूप के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया तथा परिजनों द्वारा शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-143/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सरफराज उर्फ फोटो पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम बेलहा सिंघामऊ थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-143/26 धारा-65(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट थाना हण्डिया प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0 नि0 नितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 अम्बुज कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 इन्द्रजीत यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. का0 हरिओम, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
रिपोर्टर : सलमान


No Previous Comments found.