प्रयागराज में सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत, अज्ञात वाहन ने रौंदा"
प्रयागराज : के शहर धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मधुसूदन पाठक (51) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर से देर रात घर लौट रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दारागंज घाट पर लगाई गई थी। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। हाइकोर्ट पानी टंकी के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव के रहने वाले थे। यहां नीवा में अपने पत्नी सीमा पाठक व तीन बेटों के साथ रहते थे
रिपोर्टर : डी के मिश्रा
No Previous Comments found.