आरएएफ में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुवा आयोजन
प्रयागराज : फाफामऊ। बुधवार को 101 आर.ए.एफ की ओर से भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर 2025 के अवसर पर मनीष कुमार भारती कमाण्डेन्ट एवं स्मिता भारती क्षेत्रीय कावाध्यक्षा -101 आर.ए.एफ के तत्वावधान में कृष्णा ब्लड सेंटर गद्दोपुर प्रयागराज के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हरिओम सागर द्वि.कम अधि यज्ञ कुमार सिंह उप०कमा० व शिवाशंकर यादव सहा0 कमा तथा अन्य अधिकारी व कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कृष्णा ब्लड सेन्टर की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया की गई। ताकि समय पर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित कमाण्डेन्ट महोदय ने अपने संबोधन में कहाँ कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जिससे हम किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान दे सकते हैं। यह सच्चे अर्थों में मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। साथ ही रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया और आगे भी नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प दिलाते हुए सभी को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी उक्त अवसर पर हरिओम सागर द्वि.कमा.अधि पुनर्वसु तिवारी द्वि.कमा.अधि. डॉ अशोक कुमार CMO (OG) नितिन कुमार उप०कमा० यज्ञ कुमार सिंह उप०कमा० नीरज कुमार उप०कमा० अन्य अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण जवान व महिला कार्मिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : जाबिर

No Previous Comments found.