* व्यापारियों के द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न।
प्रयागराज : व्यापार मंडल द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सिविल लाइंस रोज वुड रेस्टोरेंट में मनाया गया। पूजा में मुख्य यजमान संरक्षक कृष्ण मोहन गुप्ता महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता रहे। कार्यक्रम में व्यपारियों के द्वारा भगवान राम और माता काली की पूजा करने के बाद अपने शस्त्रों की भी पूजा किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि आज जी. एस. टी .रजिस्टर्ड व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र का लाइसेंस प्रदान किया जाए इससे व्यापारियों के जी.एस.टी.रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूकता भी आएगी और व्यापारियों को भी सुरक्षा के साथ व्यापार करने का माहौल मिलेगा चेयरमैन मनीष गुप्ता ने व्यापारियों से आह्वाहन किया कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है अगर कोई अधिकारी आपको परेशान करता है तो आप संगठन के द्वारा अपनी बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाए संगठन आपकी समस्याओं का समाधान करवाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देव बाबू ,संतोष गुप्ता, विजय केसरवानी, प्रियंक कुमार गुप्ता , दीपक गुप्ता राजीव तिवारी,,इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता , सुनीता चोपड़ा, प्रशांत पांडे ,सुशील जायसवाल , अखिलेश केसरवानी,रंजीत केसरवानी, मनीष साहू, शिव जी साहू, हनुमान केसरवानी,मोनू चौरसिया, अवधेश निषाद ,मो आसिफ ,मुसाब खान,अन्नू केसरवानी,राम बच्चन, राज किशोर केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : जाबिर

No Previous Comments found.