जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, तहसीलदार घायल, झोपड़ी में लगाई गई आग।
प्रयागराज : तहसीलदार राजीव शुक्ला घायल हो गए। इस दौरान एक मकान और झोपड़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। राजस्व टीम को देखकर लोग भड़क गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला कर दिया। पथराव और आगजनी के चलते वापस लौटी टीम ये घटना गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव की है। पथराव और आगजनी के चलते राजस्व टीम बेदखली की कार्यवाही के बगैर वापस लौट गई। गांव में 9 बीघे आबादी, भूमिधरी और ग्राम सभा की जमीन को लेकर विवाद है। बेशकीमती है ये जमीन मुख्य सड़क से 100 फीट दूरी पर होने के चलते यह जमीन बेशकीमती है। इस जमीन पर राजेंद्र कुमार शर्मा का पैतृक मकान बना हुआ है। उनके दादा के नाम का पट्टा भी बताया जा रहा है। इसी भूखंड के कुछ हिस्से का लोगों ने बैनामा भी करा रखा है।
रिपोर्टर : जाबिर

No Previous Comments found.