अंजुमन अज़ान ए अज़ा की ओर से शब ए सोज़ ओ सलाम का सातवां दौर सम्पन्न

प्रयागराज : रानी मण्डी स्थित इमाम बारगाह आग़ा महमूद में प्रोग्राम का आग़ाज़ अंबर वसीम ने किया जिसके बाद जनाब शुजा अब्बास व जनाब शहंशाह सोनवी ने सोज़ख्वानी के हवाले से मज़मून पढ़ा और इसके साथ ही सोज़ख्वानी का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें सबसे पहले उन्नाव से तशरीफ़ लाए बिलाल रज़ा सल्लामहु ने किया उनका पढ़ा गया सलाम " वो सलाम कहिए हुसैन पर " मोमिनीन ने बहुत पसंद फ़रमाया, उसके बाद आगरा से आए वसीम साहब ने अपने रिवायती अंदाज़ में शायर ए इंकलाब जोश मलीहाबादी के सलाम से अपने हिस्से की ख़िदमात अंजाम दीं। उसके बाद जयपुर के सोज़ख्वान घराने के अनवर हुसैन अपने बेटे मुनव्वर हुसैन के साथ माइक पर आए और अपने खानदानी लहजे और मेयारी कलाम से समा बांध दिया, आख़िर में ज़िले के बुजुर्ग व मारूफ  सोज़ख्वान अबू सिब्तैन साहब ने अपने मशहूर मर्सिया "क़ैद खाने में तालातुम है " से लोगों को करबला वालों की याद दिलाई उनकी पचपन साल की ख़िदमत के एवज तंजीम ने उनको सम्मानित किया।उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सिराज उद्दीन अजमली साहब ने बहुत ही कीमती खुतबा दिया जिसमें सोज़ख्वानी वा उर्दू अदब की बहुत बेहतरीन बातें बताई।आख़िर में मौलाना मोहम्मद अली गौहर साहब के इज़हार ए ता'स्सुर ओ तशक्कुर के साथ प्रोग्राम का इख़्तेताम हुआ। कार्यक्रम में शहर के मशहूर ओ मारुफ शायर व सोज़ख्वानों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।शुज़ा मिर्ज़ा ,फ़ैज़ जाफरी ,ज़ैग़म अब्बास ,वसीम अम्बर , शहंशाह सोनवी आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर : जाबिर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.