नेशनल हेराल्ड मामले में क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर; बांटी गई मिठाइयां
प्रयागराज : नई दिल्ली, नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 'क्लीन चिट' दिए जाने के बाद, देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया और जश्न मनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस महत्वपूर्ण निर्णय को कांग्रेस पार्टी की सत्यनिष्ठा की जीत बताते हुए, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोगों ने इस फैसले को न्यायपालिका पर विश्वास की बहाली के रूप में देखा। इस दौरान उपस्थित रहे लोगों में रावेंद्र प्रकाश रवि, इरशाद उल्ला, विनोद कुमार दीक्षित, विनोद कुमार सिंह, जगदीश यादव, और शाहिद अली आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर : जाबिर
No Previous Comments found.