इंडिया गठबंधन की महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र के भविष्य पर हुई गहन चर्चा
प्रयागराज : कॉफी हाउस में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस चर्चा में स्थानीय राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन, कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला, तारीख खान, जैद एडवोकेट, शम्स तबरेज, फहीम खान, जितेश मिश्रा, अंबिका यादव, वजीर खान और सैयद मोहम्मद हामिद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जनता के अधिकारों और लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने देश में व्याप्त बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और चिकित्सा की गिरती व्यवस्था और भुखमरी जैसी गंभीर समस्याओं पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है ताकि आम नागरिक को राहत मिल सके और देश को विकास की सही दिशा में ले जाया जा सके। बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों के खिलाफ इंडिया गठबंधन आने वाले समय में जन-जागरूकता अभियान तेज करेगा।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.